भिवानी जिले के लोहारू में बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद मंगलवार को नए पदाधिकारियों ने शपथ ली और अपना कार्यभार संभाला। बार रूम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान अनिल कादयान, सचिव राहुल श्योराण, उप प्रधान रेनू श्योराण, सह-सचिव संध्या एडवोकेट और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान वकीलों ने नई टीम को बधाई दी और बार के हित में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। समारोह में लोहारू के सब डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह और जेएमआईसी अजय पाल सिंह मलही भी मौजूद थे। बार एसोसिएशन के कई वकील भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वकीलों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। ‘वकीलों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे’ प्रधान पद के लिए अनिल कादयान और सचिव पद के लिए राहुल श्योराण चुने गए। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान उप प्रधान पद पर रेनू श्योराण, सह-सचिव पद पर संध्या एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह शेखावत निर्विरोध चुने गए थे। शपथ लेने के बाद नए पदाधिकारियों ने कहा कि वे वकीलों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और बार की गरिमा बनाए रखेंगे। समारोह में पूर्व पदाधिकारियों और सीनियर वकीलों ने भी नई टीम का हौसला बढ़ाया। बार के नए प्रधान अनिल कादयान ने कहा कि वकीलों की हर मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा और बार व बेंच के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। ये पदाधिकारी और एडवोकेट रहे मौजूद इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी, एडवोकेट महेश श्योराण, शीशराम बडदु, महेंद्र सिंह मान, राम कुमार पावड़िया, मनोज, सुनील श्योराण, संजय श्योराण, धर्मेंद्र बोदलिया, सतीश, संजय नेहरा, दया सिंह ढिल्लों, रामानंद मोतिया, सूबेसिंह, रवि यादव, सुमित ढिल्लो, प्रीतपाल, विशाल कादयान, गीता देवी, रेनू बांगड़वा, विनीता समेत कई अन्य वकील भी मौजूद थे। चुनाव कमेटी के चेयरमैन कल्याण सिंह ने जीते हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।

