पीजी कॉलेज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर:रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस ट्रेनर ने दी जानकारी

पीजी कॉलेज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर:रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस ट्रेनर ने दी जानकारी

झालावाड़ के पीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राम कल्याण मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. अलका बागला ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि गुप्ता ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मन मजबूत न होने पर नकारात्मकता हावी हो जाती है। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने की जरूरत बताई। जिला पुलिस प्रशासन की आत्मरक्षा प्रशिक्षण ट्रेनर रचना चौधरी ने छात्राओं को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा और आत्मरक्षा की आधारभूत जानकारी दी। जिला कालिका महिला पेट्रोलियम टीम की सदस्य सलमा ने छात्राओं में विश्वास होना जरूरी बताया। उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकार जानने और किसी परेशानी में पुलिस थाने जाने से न हिचकने को कहा। सलमा ने मानसिक प्रताड़ना का विरोध करना सीखने को कहा और महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 109 व राजकोप सिटीजन ऐप की जानकारी दी।
कॉलेज की महिला उत्पीड़न समिति की संयोजिका प्रो. अर्जुमन्द कुरैशी ने छात्राओं के संरक्षण के लिए हेल्पडेस्क बनाने का सुझाव दिया। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अशोक कंवर शेखावत ने महिलाओं को शक्ति का स्वरूप बताया। प्रिंसिपल ने छात्राओं से रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय कुमार गुप्ता ने इस पहले आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्राएं आत्मनिर्भर और मजबूत बनेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन खींची ने किया और डॉ. प्रमिला कुमारी शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र की सदस्य डॉ. रेणु मीणा, मनीषा मीणा, प्रियंका गर्ग, सोनू खंडेलवाल, अर्चना मीणा, प्रियंका शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *