मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को प्रस्तावित बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनके रूट की सड़कों और कार्यक्रम स्थलों को चमकाने का काम तेज कर दिया गया है। शहर से लेकर चुरामनपुर तक मुख्यमंत्री जिन रास्तों से गुजरेंगे, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़क किनारे जमा कचरा हटाया गया, धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव हुआ और कई जगह सड़क के गड्ढों को आनन-फानन में भरा गया। रूट पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल की तैनाती भी शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट की जिला गोपनीय शाखा की ओर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया गया है। डीएम और एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी लगातार रूट और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। CM के रूट पर सफाई से लेकर सुरक्षा तक इंतजाम मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रास्तों पर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मुख्य सड़कों से कचरा हटाने के साथ आसपास के इलाकों की सफाई कराई गई। सड़क पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। कई जगह सड़क के गड्ढे भी भर दिए गए। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री के रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। प्रशासन की टीम यातायात व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे रही है, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सोन नहर की भी विशेष सफाई, चलते-चलते निरीक्षण करेंगे CM मुख्यमंत्री के चुरामनपुर जाने के दौरान सोन नहर कैनाल का निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसे देखते हुए नहर के आसपास विशेष सफाई कराई गई है। झाड़ियों और गंदगी को हटाकर आसपास के हिस्से को व्यवस्थित किया गया है। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चुरामनपुर जाते समय सोन नहर कैनाल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्हें कैनाल और प्रस्तावित कैनाल प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन में कैनाल प्रोजेक्ट का 3डी मॉडल और पीपीटी प्रेजेंटेशन भी दिखाया जाएगा। वामन मंदिर में पूजा के बाद चुरामनपुर पहुंचेंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए बक्सर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे बक्सर हवाई अड्डे के हेलीपैड पर उनका आगमन होगा। यहां से 12:25 बजे वे सड़क मार्ग से वामन भगवान मंदिर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12:30 से 12:50 बजे तक वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 12:50 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन के लिए रवाना होंगे। इसी दौरान रास्ते में सोन नहर कैनाल का निरीक्षण करेंगे। जीविका दीदियों से मिलेंगे, योजनाओं के लाभुकों से करेंगे बातचीत मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे। यहां उनका करीब 20 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। वे जीविका भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कहानी बदलाव योजना के लाभुकों से बातचीत करेंगे और जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। कैनाल प्रोजेक्ट के 3डी मॉडल और पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए परियोजना की जानकारी भी दी जाएगी। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद, फिर पटना रवाना चुरामनपुर से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। 1:25 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे वे सरस्वती विद्या मंदिर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 80 मिनट का दौरा, प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत मुख्यमंत्री का बक्सर दौरा करीब 80 मिनट का होगा, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा से लेकर यातायात और मुख्यमंत्री के रूट तक हर व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। डीएम, एसपी समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले जिस तेजी से सड़कों, नहर और कार्यक्रम स्थलों की सफाई व मरम्मत कराई जा रही है, उससे स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि वीआईपी दौरे से पहले प्रशासन ने शहर और रूट की व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी ताकत लगा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को प्रस्तावित बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनके रूट की सड़कों और कार्यक्रम स्थलों को चमकाने का काम तेज कर दिया गया है। शहर से लेकर चुरामनपुर तक मुख्यमंत्री जिन रास्तों से गुजरेंगे, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़क किनारे जमा कचरा हटाया गया, धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव हुआ और कई जगह सड़क के गड्ढों को आनन-फानन में भरा गया। रूट पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल की तैनाती भी शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट की जिला गोपनीय शाखा की ओर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया गया है। डीएम और एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी लगातार रूट और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। CM के रूट पर सफाई से लेकर सुरक्षा तक इंतजाम मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रास्तों पर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मुख्य सड़कों से कचरा हटाने के साथ आसपास के इलाकों की सफाई कराई गई। सड़क पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। कई जगह सड़क के गड्ढे भी भर दिए गए। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री के रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। प्रशासन की टीम यातायात व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे रही है, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सोन नहर की भी विशेष सफाई, चलते-चलते निरीक्षण करेंगे CM मुख्यमंत्री के चुरामनपुर जाने के दौरान सोन नहर कैनाल का निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसे देखते हुए नहर के आसपास विशेष सफाई कराई गई है। झाड़ियों और गंदगी को हटाकर आसपास के हिस्से को व्यवस्थित किया गया है। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चुरामनपुर जाते समय सोन नहर कैनाल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्हें कैनाल और प्रस्तावित कैनाल प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन में कैनाल प्रोजेक्ट का 3डी मॉडल और पीपीटी प्रेजेंटेशन भी दिखाया जाएगा। वामन मंदिर में पूजा के बाद चुरामनपुर पहुंचेंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए बक्सर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे बक्सर हवाई अड्डे के हेलीपैड पर उनका आगमन होगा। यहां से 12:25 बजे वे सड़क मार्ग से वामन भगवान मंदिर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12:30 से 12:50 बजे तक वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 12:50 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन के लिए रवाना होंगे। इसी दौरान रास्ते में सोन नहर कैनाल का निरीक्षण करेंगे। जीविका दीदियों से मिलेंगे, योजनाओं के लाभुकों से करेंगे बातचीत मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे। यहां उनका करीब 20 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। वे जीविका भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कहानी बदलाव योजना के लाभुकों से बातचीत करेंगे और जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। कैनाल प्रोजेक्ट के 3डी मॉडल और पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए परियोजना की जानकारी भी दी जाएगी। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद, फिर पटना रवाना चुरामनपुर से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। 1:25 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे वे सरस्वती विद्या मंदिर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 80 मिनट का दौरा, प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत मुख्यमंत्री का बक्सर दौरा करीब 80 मिनट का होगा, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा से लेकर यातायात और मुख्यमंत्री के रूट तक हर व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। डीएम, एसपी समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले जिस तेजी से सड़कों, नहर और कार्यक्रम स्थलों की सफाई व मरम्मत कराई जा रही है, उससे स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि वीआईपी दौरे से पहले प्रशासन ने शहर और रूट की व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी ताकत लगा दी है।

