फटकी कुट्टी पुल के पास मिला अज्ञात महिला का शव:मधुबनी में बॉडी की पहचान जारी, आसपास के इलाकों में घूम रही थी

फटकी कुट्टी पुल के पास मिला अज्ञात महिला का शव:मधुबनी में बॉडी की पहचान जारी, आसपास के इलाकों में घूम रही थी

मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला। यह शव फटकी कुट्टी पुल से करीब 100 मीटर पश्चिम में मिला। महिला की उम्र लगभग 72 साल बताई जा रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर पुल के पश्चिम दिशा में पड़े महिला के शव पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मधेपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चोट या जख्म के निशान नहीं मिले उनके साथ एएसआई कंचन सिंह, महिला आरक्षी राखी और पीटीसी सौरव कुमार भी थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि पहली नजर में महिला की मौत प्राकृतिक लग रही है। शरीर पर किसी तरह के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में घूमती दिख रही थी थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो या कोई परिजन महिला को ढूंढ रहा हो, तो मधेपुर थाना को इसकी सूचना दें। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह वृद्ध महिला पिछले कुछ दिनों से आसपास के इलाके में घूमती दिख रही थी। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला। यह शव फटकी कुट्टी पुल से करीब 100 मीटर पश्चिम में मिला। महिला की उम्र लगभग 72 साल बताई जा रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर पुल के पश्चिम दिशा में पड़े महिला के शव पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मधेपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चोट या जख्म के निशान नहीं मिले उनके साथ एएसआई कंचन सिंह, महिला आरक्षी राखी और पीटीसी सौरव कुमार भी थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि पहली नजर में महिला की मौत प्राकृतिक लग रही है। शरीर पर किसी तरह के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में घूमती दिख रही थी थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो या कोई परिजन महिला को ढूंढ रहा हो, तो मधेपुर थाना को इसकी सूचना दें। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह वृद्ध महिला पिछले कुछ दिनों से आसपास के इलाके में घूमती दिख रही थी। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *