India vs Japan T20I: भारत और जापान के बीच बारिश से बाधित मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।
IND vs JPN T20 Match: भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ बारिश से बाधित मुकाबले में पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। अब जापान को इस मुकाबले में जीतने के लिए 33 रन का लक्ष्य मिला है। इस मुकाबले में भारतीय टीम का एक भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका।
अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, तो संजू सैमसन ने सात गेंद में 9 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन 6 गेंद का सामना करने के बाद सिर्फ तीन रन बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 12 गेंद में 16 रन की पारी खेली।
पांच ओवर में जो भारतीय टीम कम से कम 70-80 रन बनाने का दम रखती है, वह सिर्फ 32 रन बना सकी और इस दौरान सिर्फ दो चौके लगे। पहला चौका संजू सैमसन ने लगाया और दूसरा चौका तिलक वर्मा ने लगाया। तिलक वर्मा तीन गेंद का सामना करने के बाद सिर्फ एक रन बना सके, तो शिवम दुबे एक गेंद खेले, लेकिन खाता नहीं खुला।
चार्ली हरहिंजे ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए, तो वहीं इब्राहिम का हसी ने दो ओवर में 13 रन देकर एक और बेंजामिन ईटो डेविस ने एक ओवर में दो रन देकर एक विकेट हासिल किया।
Sports – Patrika | CMS



LIVE NOW on Star Sports 1 & Star Sports 1 Hindi!
Toss news from the 𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐈𝐂 𝐓𝟐𝟎𝐈 