JAP vs IND: भारत और जापान के बीच मंगलवार को एक मात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया। दोनों टीमों के बीच बारिश की वजह से यह मुकाबला 5-5 ओवर का खेला गया। भारत ने 5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रन बनाए। वहीं जापान 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी।
Japan vs India: भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए, जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।
अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट
बारिश के कारण टॉस में देरी हुई, जिसके बाद मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की।
पहले ओवर की पांच गेंदों पर संजू सैमसन केवल 5 रन बना सके। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गोल्डन डक का शिकार हो गए। इसके बाद भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर महज 12 रन था और टीम दो विकेट गंवा चुकी थी।
तीसरे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। दबाव कम करने की कोशिश में ईशान किशन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में चली गई और फील्डर ने आसान कैच पकड़ लिया। ईशान ने 6 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाए। तीसरे ओवर में भारत के खाते में केवल 2 रन जुड़े।
भारतीय पारी में नहीं लगा कोई छक्का
चौथे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाजों को बाउंड्री हासिल करने में परेशानी हुई। टीम के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए जूझते दिखे। पांचवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन वह 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। इस ओवर में भारत ने 10 रन बनाए,भारत की पूरी पारी में बल्लेबाज सिर्फ दो चौके लगा सके और कोई भी छक्का नहीं आया।
जापान की ओर से चार्ली हारा-हिन्जे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस को एक-एक सफलता मिली। खबर अपडेट हो रही है।
अच्छी नहीं रही जापान की शुरुआत
भारत से जीत के लिए मिले 33 रन के लक्ष्य का सामना करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल ने जापान के लैकलन यामामोटो-लेक को 1 रन पर आउट किया। वाशिंगटन सुंदर ने दूसरे ओवर में शानदार बॉलिंग करते हुए इब्राहिम ताकाहाशी को 4 रन पर आउट किया। सुंदर ने इस ओवर में एक चौके समेत कुल 6 रन खर्च किए।
रवि बिश्नोई तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए। इस ओवर में उन्होंने कुल 10 रन खर्च किए और कोई विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन खर्च किए और जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
आखिरी ओवर यानी 5वें ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। अक्षर ने शुरुआत दो गेंदों में 2 रन दिए, लेकिन वह तीसरी बॉल वाइड फेंक बैठे। हालांकि, अगली चार गेंदें अक्षर ने एकदम सही टप्पे पर डाली और जापान के बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय ने आखिरी ओवर में 6 रन दिए। इस तरह भारत ने यह मैच 2 रन से जीत लिया।
Sports – Patrika | CMS



