India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स 2026 का ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बारिश की वजह से तय समय पर शुरू नहीं हो सका है। मैदान गीला होने के कारण अब तक टॉस भी नहीं हुआ है
IND vs JPN T20 Match Update: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन अब तक टॉस भी नहीं हुआ है। यह मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से मैदान इतना गीला है कि अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। BCCI ने X पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है की आउटफील्ड के गीले होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। ताजा अपडेट ये है कि अंपायर्स ने मैदान पर पहला मुआयना कर लिया है और मैदान उन्हें मैच शुरू कराने लायक नहीं लगा। अब दूसरा मुआयना वो भारतीय समयानुसार सुबह 10.45 पर करने आएंगे।
गीले आउटफील्ड की वजह से मैच में देरी
आपको बता दें कि जापान पहली बार किसी आईसीसी की फुल मेंबर टीम के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। दूसरी ओर भारतीय टीम तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन है। भारत ने 2007 में अपना पहला खिताब जीता था। उसके बाद 2024 और 2026 में लगातार दो खिताब जीते हैं।
टी20 मैच के लिए भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी।
टी20 मैच के लिए जापान की टीम
केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी तकादा, चार्ली हारा-हिंज, शोमा स्लेटर और जेक कुसुदा-नायरन।
खबर अपडेट हो रही है…
Sports – Patrika | CMS


Update 
