Asian Games में भारतीय पुरुष Kabaddi टीम का दबदबा, दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया

Asian Games में भारतीय पुरुष Kabaddi टीम का दबदबा, दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया

गत चैम्पियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के ग्रुप ए के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से करारी शिकस्त देकर अपना दबदबा कायम रखा। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर बनी हुई है। भारत अब बुधवार को बांग्लादेश से भिड़ेगा जबकि ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में बृहस्पतिवार को चीनी ताइपे का सामना करेगा।भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मध्यांतर तक 34-14 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी भारत ने 29-17 से बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम किया। भारत ने सफल रेड से 38 अंक, 17 बोनस अंक, ऑलआउट से छह अंक और सुपर टैकल से दो अंक हासिल किए।कोरिया ने भारतीय खिलाड़ियों को आउट करके 23 अंक और बोनस से आठ अंक जुटाए। भारत ने खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ 49-24 की शानदार जीत के साथ की थी। भारतीय महिला टीम बुधवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में ईरान का सामना करेगी।उसने सोमवार को अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। 

गत चैम्पियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के ग्रुप ए के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से करारी शिकस्त देकर अपना दबदबा कायम रखा। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर बनी हुई है। भारत अब बुधवार को बांग्लादेश से भिड़ेगा जबकि ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में बृहस्पतिवार को चीनी ताइपे का सामना करेगा।

भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मध्यांतर तक 34-14 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी भारत ने 29-17 से बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम किया। भारत ने सफल रेड से 38 अंक, 17 बोनस अंक, ऑलआउट से छह अंक और सुपर टैकल से दो अंक हासिल किए।

कोरिया ने भारतीय खिलाड़ियों को आउट करके 23 अंक और बोनस से आठ अंक जुटाए। भारत ने खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ 49-24 की शानदार जीत के साथ की थी। भारतीय महिला टीम बुधवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में ईरान का सामना करेगी।

उसने सोमवार को अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *