धार के गंधवानी में सोमवार को महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक महिला से मारपीट कर रहे हैं। फिर दोनों उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाते हैं। घटना कुम्हार अड्डे छोटे पुलिया के पास की है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवकों ने महिला से मारपीट की और फिर उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। तस्वीरें देखें… घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे। हालांकि, महिला से मारपीट क्यों की गई और युवक उसे कहां ले गए, इसकी साफ जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई और घटना की पूरी सच्चाई का पता चलना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला से मारपीट क्यों की गई और उसे किस हालत में वहां से ले जाया गया। सार्वजनिक जगह पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

