सीकर में ससुर-बहू और वरिष्ठ पार्षद उपसभापति की दौड़ में:कांग्रेस-भाजपा के पार्षद बाड़ाबंदी से वोट डालने आएंगे, सुबह 8 बजे फाइनल होंगे प्रत्याशी

सीकर में ससुर-बहू और वरिष्ठ पार्षद उपसभापति की दौड़ में:कांग्रेस-भाजपा के पार्षद बाड़ाबंदी से वोट डालने आएंगे, सुबह 8 बजे फाइनल होंगे प्रत्याशी

सीकर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी। कांग्रेस और भाजपा की ओर से उपसभापति पद के उम्मीदवार वोटिंग से कुछ देर पहले ही फाइनल किए जाएंगे। उसके बाद वोटिंग होगी और वोटिंग खत्म होते ही तुरंत मतगणना होगी। सीकर नगर परिषद के साथ ही सभी 14 नगर निकायों में वाइस चेयरमैन के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले के सभी 14 नगर निकायों में वाइस चेयरमैन पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। वाइस चेयरमैन पद के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे बैठक होगी। फिर 11 बजे तक नॉमिनेशन होगा। सुबह साढ़े 11‌ बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी हो सकेगी। वोटिंग की जरुरत होने पर दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और उसके तुरंत बाद वोट काउंटिंग होगी। उपसभापति पद के लिए कांग्रेस के संभावित चेहरें उपसभापति पद के लिए भाजपा के संभावित चेहरें सीकर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए कांग्रेस और भाजपा से 1-1 प्रत्याशी मैदान में होंगे। दोनों ही दल वोटिंग से कुछ देर पहले सुबह करीब 8 बजे उपसभापति के दावेदारों की घोषणा करेंगे। कांग्रेस उपसभापति पद पर जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं, भाजपा उलटफेर की कोशिश में है। उपसभापति के लिए भाजपा और कांग्रेस में कास्ट मैनेजमेंट की गणित को भी ध्यान में रखा जाएगा। कांग्रेस की ओर से पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी का नाम सबसे मजबूती से सामने आ रहा है। वहीं, अशोक चौधरी की पुत्रवधू वार्ड नंबर 40 से पार्षद किरण चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल है। किरण चौधरी ने इस बार पहली बार चुनाव लड़ा। वह पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी के बेटे अनिल की पत्नी है। अनिल खुद भी पहले पार्षद रह चुके हैं। इस बार सीट महिला के लिए रिजर्व होने के चलते किरण को चुनाव लड़ाया गया। वहीं, वार्ड 19 से चुनाव लड़ने वाली सूबेदौलत पंवार भी उपसभापति पद की प्रबल दावेदार हैं। सूबेदौलत ने इस बार चौथी बार पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इनके पति अब्दुल रज्जाक 2 बार पार्षद रह चुके हैं। उपसभापति पद के लिए जीते हुए पार्षदों से समझाइश चल रही है। इसका जिम्मा भी विधायक राजेंद्र पारीक ने संभाला हुआ है। उपसभापति पद को लेकर परिवारवाद का आरोप लगता है तो कांग्रेस अब तक सामने आए नामों के अलावा अन्य 2 ऑप्शन पर जा सकती है। उपसभापति पद के लिए भाजपा में वार्ड नं-46 से मोनिका सैनी, वार्ड नं-48 से सरोज सैनी का प्रमुखता से चर्चा में है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि भाजपा उपसभापति के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी और कांग्रेस को वॉकओवर कतई नहीं देगी। पार्षदों से समझाइश के बाद ही भाजपा के उपसभापति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *