वाराणसी में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर आयोजित:मरीजों को जांच परामर्श दवाएं मिलीं, रोटरी क्लब सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं

वाराणसी में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर आयोजित:मरीजों को जांच परामर्श दवाएं मिलीं, रोटरी क्लब सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं

वाराणसी में रविवार को आयोजित निःशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर की सफलता के लिए रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर के सभी सदस्यों, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। रोटेरियन डॉ. आकाश बरनवाल ने शिविर के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं और दंत परीक्षण, परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन एवं दंत स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की। मरीजों को निःशुल्क दवाएं, टूथपेस्ट एवं माउथवॉश उपलब्ध कराकर सेवा की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अमर चंद अग्रवाल ने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में उपस्थित रोटेरियन देवेश लाल, सिद्धार्थ मुखर्जी, पवन केशरी, आदित्य रैना, सुनील रॉय, अशोक मौर्य, अरविंद कुमार, अशोक राय, शिखा बरनवाल, अश्विनी सिंह एवं सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त किया गया। रोटरी में नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि पहल करने और समाज के लिए कुछ करने से बनता है। हम सभी सदस्य किसी न किसी सामाजिक विषय को चुनकर उसके प्रति जागरूकता फैलाने, लोगों की सहायता करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *