बिजनौर में लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 3 आरोपी:3 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक, कैश-आईकार्ड बरामद; 3 फरार

बिजनौर में लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 3 आरोपी:3 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक, कैश-आईकार्ड बरामद; 3 फरार

बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने गंगा तटबंध पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई प्लेटिना बाइक, 1510 रुपये नकद और पीड़ित का आईकार्ड बरामद किया है। सोमवार दोपहर 3:30 बजे एएसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। लाठी-डंडों से पीटकर छीनी थी बाइक और नगदी घटना 28 अगस्त 2026 की है। पीड़ित धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गंगा बैराज से रावली जाने वाले तटबंध पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी प्लेटिना बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये छीन लिए। साथ ही मोबाइल से फोन-पे के जरिए 9700 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। दूसरे राहगीर से भी की थी लूटपाट उसी दौरान बदमाशों ने दीपक नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की थी। बदमाश उससे अपाचे बाइक और 2800 रुपये छीनकर भागे थे। हालांकि, वे अपाचे बाइक को कुछ दूरी पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। 3 गिरफ्तार, 6 आरोपी होने पर जुड़ी डकैती की धाराएं पुलिस ने जांच के दौरान फिरोज अली, अमजद खान (दोनों निवासी मंडावर, बिजनौर) और मुबारिक (निवासी यमुनानगर, हरियाणा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों—महताब, सावन और फरियाद के नाम बताए हैं। कुल 6 आरोपी होने के कारण पुलिस ने मुकदमे में डकैती की धाराएं जोड़ी हैं। “28 अगस्त को हुई लूट की घटना में सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।”— डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी, बिजनौर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *