मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा टोला परशुरामपुर में रविवार रात प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने खेत में मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गांव में घंटों हंगामा और बहस होती रही। मामला दोनों परिवारों तक पहुंचा तो गांव के बड़े-बुजुर्गों ने हस्तक्षेप किया। आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से रात में ही प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। घटना के बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… खेत में मिलने पहुंचे थे , ग्रामीणों ने पकड़ा पकड़े गए युवक की पहचान जयसिंहपुर मांगनुआ निवासी एमामुद्दीन अंसारी के बेटे साहेब अंसारी के रूप में हुई है। वहीं युवती सेमरा टोला निवासी मुस्तकीम अंसारी की बेटी मुस्कान है। जानकारी के अनुसार साहेब अपनी प्रेमिका मुस्कान से मिलने उसके गांव पहुंचा था। दोनों गांव के खेत में मिले थे। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर दोनों पर पड़ गई। शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, दोनों को गांव लाए ग्रामीण ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और गांव ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। पहले से तय थी दोनों की शादी मुस्कान की मां के अनुसार, उसकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले साहेब से ही तय हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। हालांकि, आरोप है कि साहेब के परिवार की ओर से शादी को लगातार टाला जा रहा था। बाद में लड़के के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। दूसरी जगह शादी तय होने के बीच हुई मुलाकात लड़के के परिवार की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बीच सोमवार रात साहेब बाइक से मुस्कान से मिलने पहुंचा और उसे खेत में बुलाया। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में हुआ निकाह मामले को लेकर काफी देर तक पंचायत जैसी स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों के लोगों और गांव के बड़े-बुजुर्गों ने समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों परिवार निकाह के लिए राजी हो गए। रात में ही ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया गया। थानाध्यक्ष बोले-परिवार शादी के लिए राजी तुरकौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे। परिवारों की सहमति से निकाह होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को आवश्यक हिदायत दी और वापस लौट गई। मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा टोला परशुरामपुर में रविवार रात प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने खेत में मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गांव में घंटों हंगामा और बहस होती रही। मामला दोनों परिवारों तक पहुंचा तो गांव के बड़े-बुजुर्गों ने हस्तक्षेप किया। आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से रात में ही प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। घटना के बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… खेत में मिलने पहुंचे थे , ग्रामीणों ने पकड़ा पकड़े गए युवक की पहचान जयसिंहपुर मांगनुआ निवासी एमामुद्दीन अंसारी के बेटे साहेब अंसारी के रूप में हुई है। वहीं युवती सेमरा टोला निवासी मुस्तकीम अंसारी की बेटी मुस्कान है। जानकारी के अनुसार साहेब अपनी प्रेमिका मुस्कान से मिलने उसके गांव पहुंचा था। दोनों गांव के खेत में मिले थे। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर दोनों पर पड़ गई। शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, दोनों को गांव लाए ग्रामीण ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और गांव ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। पहले से तय थी दोनों की शादी मुस्कान की मां के अनुसार, उसकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले साहेब से ही तय हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। हालांकि, आरोप है कि साहेब के परिवार की ओर से शादी को लगातार टाला जा रहा था। बाद में लड़के के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। दूसरी जगह शादी तय होने के बीच हुई मुलाकात लड़के के परिवार की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बीच सोमवार रात साहेब बाइक से मुस्कान से मिलने पहुंचा और उसे खेत में बुलाया। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में हुआ निकाह मामले को लेकर काफी देर तक पंचायत जैसी स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों के लोगों और गांव के बड़े-बुजुर्गों ने समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों परिवार निकाह के लिए राजी हो गए। रात में ही ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया गया। थानाध्यक्ष बोले-परिवार शादी के लिए राजी तुरकौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे। परिवारों की सहमति से निकाह होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को आवश्यक हिदायत दी और वापस लौट गई।

