फेसबुक पर VIDEO-पोस्ट कर युवक ने खुद को मारी गोली:लिखा-‘आज दुनिया में आखिरी दिन’, हाथ पर मिला गनपाउडर; पिस्तौल बरामद

फेसबुक पर VIDEO-पोस्ट कर युवक ने खुद को मारी गोली:लिखा-‘आज दुनिया में आखिरी दिन’, हाथ पर मिला गनपाउडर; पिस्तौल बरामद

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड संख्या-9 में रविवार देर रात 26 वर्षीय छोटू कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारी। घटना से कुछ समय पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट ‘छोटू यादव कुमार’ से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने अपनी मौत की बात कहते हुए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने की अपील की थी। वीडियो में मामला नहीं बढ़ाने की अपील वीडियो में छोटू ने कहा कि रविवार उसका इस दुनिया में आखिरी दिन है। उसने दावा किया कि वह पूरे होश में यह कदम उठा रहा है। युवक ने यह भी कहा कि उसकी जीने की इच्छा पूरी हो चुकी है और उसके पीछे कोई नहीं है। उसने पुलिस और प्रशासन से मामले को ज्यादा नहीं बढ़ाने की अपील की। वीडियो पोस्ट करने के बाद छत पर पहुंचा फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद युवक स्कूल की छत पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वहीं उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार किया। घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। हाथ पर मिले गनपाउडर के निशान गोगरी डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक के हाथ पर फायरिंग के गनपाउडर के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजन बोले- नशे का आदी था युवक डीएसपी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि छोटू कुमार नशे का आदी था। पुलिस अब परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और युवक की मानसिक स्थिति से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सके। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस बरामद पिस्तौल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पूरी स्थिति डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड संख्या-9 में रविवार देर रात 26 वर्षीय छोटू कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारी। घटना से कुछ समय पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट ‘छोटू यादव कुमार’ से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने अपनी मौत की बात कहते हुए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने की अपील की थी। वीडियो में मामला नहीं बढ़ाने की अपील वीडियो में छोटू ने कहा कि रविवार उसका इस दुनिया में आखिरी दिन है। उसने दावा किया कि वह पूरे होश में यह कदम उठा रहा है। युवक ने यह भी कहा कि उसकी जीने की इच्छा पूरी हो चुकी है और उसके पीछे कोई नहीं है। उसने पुलिस और प्रशासन से मामले को ज्यादा नहीं बढ़ाने की अपील की। वीडियो पोस्ट करने के बाद छत पर पहुंचा फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद युवक स्कूल की छत पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वहीं उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार किया। घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। हाथ पर मिले गनपाउडर के निशान गोगरी डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक के हाथ पर फायरिंग के गनपाउडर के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजन बोले- नशे का आदी था युवक डीएसपी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि छोटू कुमार नशे का आदी था। पुलिस अब परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और युवक की मानसिक स्थिति से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सके। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस बरामद पिस्तौल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पूरी स्थिति डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *