करमा महोत्सव से लौट रही किशोरी को ट्रक ने रौंदा:रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मां के सामने हुआ हादसा, ड्राइवर को लोगों ने पकड़ की पिटाई

करमा महोत्सव से लौट रही किशोरी को ट्रक ने रौंदा:रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मां के सामने हुआ हादसा, ड्राइवर को लोगों ने पकड़ की पिटाई

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर जामुखाड़ी के पास एक सड़क हादसा हो गया। करमा महोत्सव से लौट रही एक किशोरी को सड़क पार करते समय एक मिक्सर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किशोरी की पहचान जामुखाड़ी निवासी राजेश सिंह घटवार की 12 साल की बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा के घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने जामुखाड़ी में करमा उत्सव का आयोजन किया था। रानी अपनी मां के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रानी अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते समय बरही की तरफ से आ रहे एक मिक्सर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। रानी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया मां की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद उनकी चीख सुनकर वहां मौजूद लोग दुखी हो गए। करमा महोत्सव में आए लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मिक्सर ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। उन्होंने चालक के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा चालक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर बच्ची के शव के साथ एनएच 20 को जाम कर दिया। पुलिस फिलहाल ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने के लिए लोगों से बातचीत कर रही है। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर जामुखाड़ी के पास एक सड़क हादसा हो गया। करमा महोत्सव से लौट रही एक किशोरी को सड़क पार करते समय एक मिक्सर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किशोरी की पहचान जामुखाड़ी निवासी राजेश सिंह घटवार की 12 साल की बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा के घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने जामुखाड़ी में करमा उत्सव का आयोजन किया था। रानी अपनी मां के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रानी अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते समय बरही की तरफ से आ रहे एक मिक्सर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। रानी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया मां की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद उनकी चीख सुनकर वहां मौजूद लोग दुखी हो गए। करमा महोत्सव में आए लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मिक्सर ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। उन्होंने चालक के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा चालक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर बच्ची के शव के साथ एनएच 20 को जाम कर दिया। पुलिस फिलहाल ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने के लिए लोगों से बातचीत कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *