पुलिस ने 16 वारंटियों को पकड़ा:कांबिंग गश्त में हुई गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश किया

पुलिस ने 16 वारंटियों को पकड़ा:कांबिंग गश्त में हुई गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश किया

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक एक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 8 स्थायी वारंटी और 8 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों में कुछ ऐसे भी थे जो 4 साल और 3 साल से फरार चल रहे थे। यह अभियान लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने और थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया गया था।
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम ने 12 निगरानी बदमाशों और 5 गुंडों की भी जांच की। इसके अलावा, आबकारी एक्ट के तहत एक कार्रवाई भी की गई।
गिरफ्तार किए गए सभी 16 वारंटियों को सोमवार को शाजापुर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर वारंटियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *