हरदोई में सांप के डसने से बच्ची की मौत:पिता के साथ धान के खेत जा रही थी, लखनऊ KGMU में इलाज के दौरान मौत

हरदोई में सांप के डसने से बच्ची की मौत:पिता के साथ धान के खेत जा रही थी, लखनऊ KGMU में इलाज के दौरान मौत

हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र इलाके के भीटा महासिंह गांव में 21 सितंबर सोमवार दोपहर 1 बजे सांप के डसने से सात साल की बच्ची कामिनी की मौत हो गई। कामिनी ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ा। बच्ची की मौत के बाद परिवार और गांव में दुख का माहौल है। यह घटना 19 सितंबर शनिवार दोपहर की है। कामिनी अपने पिता जगरूप के साथ धान के खेत जा रही थी। रास्ते में खेत की मेड़ पर एक सांप बैठा था। कामिनी का पैर गलती से सांप पर पड़ गया, जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई घटना के बाद पिता जगरूप तुरंत कामिनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन कामिनी को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। परिजनों के मुताबिक, करीब 24 घंटे इलाज चलने के बाद सोमवार को कामिनी की मौत हो गई। कामिनी भीटा महासिंह के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी थी और परिवार में सबसे छोटी थी। कामिनी की मौत से माता-पिता और भाई-बहनों का बुरा हाल है। जगरूप के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। कामिनी सबसे छोटी बेटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची पढ़ाई में रुचि रखती थी और सभी के साथ घुल-मिलकर रहती थी। फिलहाल कामिनी का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को हरदोई के भीटा महासिंह गांव लाया जाएगा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मिलकर बच्ची का अंतिम संस्कार करेंगे। ग्राम पंचायत भीटा महासिंह के प्रधान सुनील पाल ने बताया कि कामिनी की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *