हाथरस में आज सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे इगलास रोड पर एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय काशीराम कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय रामपाल पुत्र हरिशंकर और जलेसर रोड, श्याम नगर निवासी 32 वर्षीय राकेश पुत्र राम खिलाड़ी आज हाथरस में जलेसर रोड पर प्रताप चौराहे के पास एक ट्रक पर चढ़कर कबाड़ का सामान उतार रहे थे। इसी दौरान, ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा.. सूचना मिलने पर एसडीएम सदर राज बहादुर भी अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश को गंभीर हालत में बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रामपाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

