नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मेहरपर इलाके में जमीन से लगातार आग की लपटें उठ रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। निर्माणाधीन देवी मंदिर के पास जमीन से अचानक आग निकलती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए। सूचना तुरंत सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव को दी गई। जिसके बाद अनुमंडल अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी आनंद देव आर्य ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से गैस रिसाव महसूस हो रहा था। रविवार शाम कचरा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क उठी, जो लगातार जलती रही। सोमवार सुबह जब दुकानें खुली और आग नहीं बुझी, तब लोगों को गैस पाइपलाइन में लीकेज का अंदेशा हुआ। पास में ही कुछ दिन पहले पाइपलाइन रिपेयरिंग का कार्य भी हुआ था। रिसाव बंद होने का इंतजार मौके पर पहुंचे अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन से रिसाव का प्रतीत हो रहा है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाया नहीं गया है। यदि रिसाव बंद किए बिना आग बुझा दी जाती है, तो गैस फैलकर किसी बड़े विस्फोट या भयावह खतरे का रूप ले सकती है। अग्निशमन विभाग नजर रख रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए गेल इंडिया की तकनीकी टीम को सूचना दी गई है। अग्निशमन विभाग की निगरानी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गैस कंपनी की टीम द्वारा लीकेज बंद किए जाने के बाद ही आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मेहरपर इलाके में जमीन से लगातार आग की लपटें उठ रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। निर्माणाधीन देवी मंदिर के पास जमीन से अचानक आग निकलती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए। सूचना तुरंत सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव को दी गई। जिसके बाद अनुमंडल अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी आनंद देव आर्य ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से गैस रिसाव महसूस हो रहा था। रविवार शाम कचरा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क उठी, जो लगातार जलती रही। सोमवार सुबह जब दुकानें खुली और आग नहीं बुझी, तब लोगों को गैस पाइपलाइन में लीकेज का अंदेशा हुआ। पास में ही कुछ दिन पहले पाइपलाइन रिपेयरिंग का कार्य भी हुआ था। रिसाव बंद होने का इंतजार मौके पर पहुंचे अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन से रिसाव का प्रतीत हो रहा है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाया नहीं गया है। यदि रिसाव बंद किए बिना आग बुझा दी जाती है, तो गैस फैलकर किसी बड़े विस्फोट या भयावह खतरे का रूप ले सकती है। अग्निशमन विभाग नजर रख रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए गेल इंडिया की तकनीकी टीम को सूचना दी गई है। अग्निशमन विभाग की निगरानी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गैस कंपनी की टीम द्वारा लीकेज बंद किए जाने के बाद ही आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा।

