भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 के अमर नायक और परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर नई दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सम्मान समारोह में पूर्णिया सिविल सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को उनके सामाजिक योगदान और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद सीमांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नई दिल्ली में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में देश की कई प्रमुख हस्तियां और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस. लांबा, फिल्म निर्माता रईस खान, को-प्रोड्यूसर हेमंत कुमार बारिक, फिल्म निर्देशक दीपक शाह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अरविंद कुमार सिंह को सम्मानित किया। आयोजकों ने उनके सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका और राष्ट्रप्रेम की भावना की सराहना की। अरविंद कुमार सिंह ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर सम्मानित होना उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले और सीमांचल क्षेत्र के लोगों का सम्मान बताया। अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कई पैटन टैंकों को ध्वस्त किया था। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है, जिससे आने वाली पीढ़ियां लगातार प्रेरणा लेती रहेंगी। पूर्णिया सिविल सोसायटी समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और वीर सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। संस्था का उद्देश्य युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास और वीर सैनिकों के योगदान से परिचित कराना है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान को पूर्णिया और सीमांचल की सामाजिक भागीदारी की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 के अमर नायक और परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर नई दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सम्मान समारोह में पूर्णिया सिविल सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को उनके सामाजिक योगदान और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद सीमांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नई दिल्ली में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में देश की कई प्रमुख हस्तियां और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस. लांबा, फिल्म निर्माता रईस खान, को-प्रोड्यूसर हेमंत कुमार बारिक, फिल्म निर्देशक दीपक शाह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अरविंद कुमार सिंह को सम्मानित किया। आयोजकों ने उनके सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका और राष्ट्रप्रेम की भावना की सराहना की। अरविंद कुमार सिंह ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर सम्मानित होना उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले और सीमांचल क्षेत्र के लोगों का सम्मान बताया। अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कई पैटन टैंकों को ध्वस्त किया था। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है, जिससे आने वाली पीढ़ियां लगातार प्रेरणा लेती रहेंगी। पूर्णिया सिविल सोसायटी समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और वीर सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। संस्था का उद्देश्य युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास और वीर सैनिकों के योगदान से परिचित कराना है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान को पूर्णिया और सीमांचल की सामाजिक भागीदारी की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

