कस्बे से रविवार को व्यापार मंडल एवं ग्रामीणों की ओर से कीचक भैरूजी महाराज के दर्शन के लिए विशाल पैदल जत्था गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। हर वर्ष की परंपरा के तहत आयोजित इस पैदल यात्रा में कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सहल ने बताया कि श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए कीचक पहुंचे और रविवार शाम को भैरूजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आयोजन में अध्यक्ष संजय सहल, जिला परिषद सदस्य खेताराम बलारा, गंगाराम कड़वा, कमल मंडीवाल, ओमप्रकाश बुगालिया, रामदेव सैनी, निर्मल सहल, भंवरलाल अग्रवाल, धर्मेंद्र बलारा, कन्हैयालाल सांभरिया, हनुमान चौधरी मौजूद रहे।

