दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग केस में खुलासा:रोहतक से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आया नकाबपोश, 43 मिनट पहले बड़ा भाई गया था घर में

दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग केस में खुलासा:रोहतक से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आया नकाबपोश, 43 मिनट पहले बड़ा भाई गया था घर में

हरियाणवी कलाकार दिलेर सिंह खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने के केस में अभी तक की पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ है कि गोली चलाने वाला मोटरसाइकिल सवार रोहतक से आया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस रोहतक तक पहुंच चुकी है। वहीं एफआईआर में सामने आया है कि फायरिंग से करीब 43 मिनट पहले ही दिलेर खरकिया का बड़ा भाई केहर सिंह खरकिया गाड़ी को खड़ी करके घर के अंदर गया था। इसलिए वह बाल-बाल बच गया। भिवानी के एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें दिलेर सिंह खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी हुई है। जिसमें सीआईए व सदर थाना की टीमें लगी हैं। इसके अलावा एसटीएफ भी इस मामले को गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस पीछा करते हुए रोहतक तक पहुंची
एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश करते हुए सीसीटीवी के आधार पर रोहतक तक पहुंच चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि आरोपी रोहतक से आया था। पुलिस द्वारा रोहतक में दिल्ली बाईपास तक सीसीटीवी के आधार पर आरोपी के आने की गतिविधियों का पीछा किया है। इसके आगे भी तलाश की जा रही है। वहीं सीसीटीवी में सामने आया है कि आरोपी मास्क लगाए हुए था। वहीं अकेला ही मोटरसाइकिल पर आया था। इसके अलावा मोटरसाइकिल पर आगे की नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस द्वारा आरोपी के आने के रूट का पीछा करते हुए उसकी तलाश की जा रही है, ताकि दिन का समय होने के कारण सीसीटीवी में वह स्पष्ट से दिखाई दे सके। गोली चलने से 43 मिनट पहले घर के अंदर गया था केहर सिंह खरकिया
हरियाणवी कलाकार दिलेर सिंह खरकिया ने खरक कला पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उन्होंने भिवानी रोड पर फार्म हाउस बनाया हुआ है, जहां दो-तीन गाड़िया है। 17 सितंबर को उसका बड़ा भाई केहर सिंह फार्म हाउस से गाड़ी लेकर गांव के घर में आया था। रात करीब साढ़े 9 बजे गाड़ी को मकान के सामने खड़ा कर दिया था और केहर सिंह मकान के अंदर चला गया। रात करीब 10 बजकर 13 मिनट पर केहर सिंह को अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद केहर सिंह ने दिलेर खरकिया को सूचना दी। उन्होंने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और गाड़ी को चेक किया। इस दौरान पता चला कि एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के अंदर की तरफ से आया और गाड़ी के पास से गुजरते हुए हाथ में लिए पिस्तौल से गाड़ी के अगले शीशे की बायं तरफ फायर किया। गोली लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक डर व दहशत फैलाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। कारतुस का एक खोल भी मौके पर मिला। वहीं उसे धमकी मिलने के कारण गनमैन पहले ही मिला हुआ है। उस अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसके व उसके परिवार की रक्षा की जाए। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *