दतिया में मजदूर ने घर के कमरे में फांसी लगाई:परिजन खेत पर गए थे, लौटे तो मिला शव

दतिया में मजदूर ने घर के कमरे में फांसी लगाई:परिजन खेत पर गए थे, लौटे तो मिला शव

दतिया में उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की पहचान प्रदीप पिता रमेश अहिरवार (30) निवासी राजापुर के रूप में हुई। वह मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि प्रदीप शराब पीने का आदी था और घटना के समय नशे में था। पुलिस के अनुसार, प्रदीप ने घर के आगे वाले कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। परिजन जब वापस घर पहुंचे, तब घटना का पता चला। मृतक की पत्नी फिलहाल मायके गई हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *