शराब के नशे में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

शराब के नशे में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | धनसोईं धनसोई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में शराब के सेवन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान गोगहीं गांव निवासी उपेंद्र साह और जलालपुर गांव निवासी धनजी कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। यहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है। साथ ही क्षेत्र में शराब की बिक्री या सेवन की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही गई है। भास्कर न्यूज | धनसोईं धनसोई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में शराब के सेवन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान गोगहीं गांव निवासी उपेंद्र साह और जलालपुर गांव निवासी धनजी कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। यहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है। साथ ही क्षेत्र में शराब की बिक्री या सेवन की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *