गोंडा की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। रविवार रात करीब 10 बजे जारी आदेश के तहत अलग-अलग थानों में तैनात नौ उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। इन उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, परसपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह को कर्नलगंज कोतवाली की चचरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली देहात में तैनात अक्षय कुमार चौधरी को छपिया थाने की बभनान चौकी और अभिनव भरत सिंह को छपिया थाने की मसकनवा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश कुमार मौर्य को कौड़िया थाने की आर्यनगर चौकी, आशीष यादव को नवाबगंज थाने की कोल्हमपुर चौकी, पवन कुमार सिंह को कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी और विभव सिंह को कोतवाली देहात की खोरहंसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शिवम गुप्ता को कोतवाली नगर की एससीपीएम चौकी और सहदेव दुबे को परसपुर थाने की पसका चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकित कुमार सिंह को फिर मिली नई जिम्मेदारी अंकित कुमार सिंह को कुछ समय पहले मिश्रौलिया चौकी प्रभारी के पद से हटाकर परसपुर थाने भेजा गया था। अब उन्हें चचरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वह पहले भी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश एसपी अभिषेक झा ने पुलिसकर्मियों को प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। भ्रष्टाचार या कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

