देवरिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:दूसरा बाइक सवार गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

देवरिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:दूसरा बाइक सवार गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

देवरिया में रविवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मुन्ना यादव (45) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी गांव का है। हनुमान मंदिर के पास हुई टक्कर मृतक की पहचान तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी मुन्ना यादव, पुत्र हेम नारायण यादव, के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रविवार रात अपनी बाइक से डेहरी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरा घायल गोरखपुर रेफर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मुन्ना यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करीब 35 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलने पर मुन्ना यादव के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शव देखते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे घायल की पहचान और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *