सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के वार्ड-7 में रविवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बच्चेलाल सरदार के पुत्र राजेश सरदार (54) के रूप में हुई है। शव घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा था। शरीर पर गहरे जख्म के कई निशान मिले हैं। घटनास्थल से राजेश की बाइक भी गायब थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। आर्केस्ट्रा देखने गए थे, सुबह सड़क पर मिले राजेश की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद राजेश बाइक से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गए थे। कार्यक्रम उनके घर से करीब 500 मीटर दूर था। रात में वे दो बार घर लौटे और अनीता को भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद राजेश अकेले ही कार्यक्रम देखने चले गए। अनीता ने बताया कि रविवार अहले सुबह पड़ोसियों के शोर से उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर घर के पास सड़क पर राजेश अचेत अवस्था में पड़े मिले। शरीर पर जख्म के निशान देखकर परिजन उनके पास पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर उनकी बाइक नहीं थी। एफएसएल ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतक की बाइक के गायब होने की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राजेश के साथ आखिरी बार कौन-कौन लोग थे और घटना से पहले क्या हुआ था। एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी रविवार दोपहर एसपी शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसडीपीओ दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले के उद्भेदन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। मृतक की बाइक भी गायब है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजन बोले- किसी से दुश्मनी नहीं थी परिजनों के अनुसार राजेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और घर में भी किसी तरह का विवाद नहीं था। उनका कहना है कि आर्केस्ट्रा देखने के दौरान ही किसी ने उनकी हत्या की और बाइक लेकर फरार हो गया। राजेश निःसंतान थे। उनकी मौत के बाद पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना अनुमति आर्केस्ट्रा कराने का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, कुशहा पंचायत के वार्ड-7 निवासी चंद्र सरदार के पुत्र अमित कुमार ने अपनी किराना दुकान के पास खाली जगह पर कथित तौर पर बिना अनुमति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम कराया था। पुलिस कार्यक्रम से जुड़े इस पहलू की भी जांच कर रही है। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के वार्ड-7 में रविवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बच्चेलाल सरदार के पुत्र राजेश सरदार (54) के रूप में हुई है। शव घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा था। शरीर पर गहरे जख्म के कई निशान मिले हैं। घटनास्थल से राजेश की बाइक भी गायब थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। आर्केस्ट्रा देखने गए थे, सुबह सड़क पर मिले राजेश की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद राजेश बाइक से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गए थे। कार्यक्रम उनके घर से करीब 500 मीटर दूर था। रात में वे दो बार घर लौटे और अनीता को भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद राजेश अकेले ही कार्यक्रम देखने चले गए। अनीता ने बताया कि रविवार अहले सुबह पड़ोसियों के शोर से उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर घर के पास सड़क पर राजेश अचेत अवस्था में पड़े मिले। शरीर पर जख्म के निशान देखकर परिजन उनके पास पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर उनकी बाइक नहीं थी। एफएसएल ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतक की बाइक के गायब होने की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राजेश के साथ आखिरी बार कौन-कौन लोग थे और घटना से पहले क्या हुआ था। एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी रविवार दोपहर एसपी शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसडीपीओ दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले के उद्भेदन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। मृतक की बाइक भी गायब है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजन बोले- किसी से दुश्मनी नहीं थी परिजनों के अनुसार राजेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और घर में भी किसी तरह का विवाद नहीं था। उनका कहना है कि आर्केस्ट्रा देखने के दौरान ही किसी ने उनकी हत्या की और बाइक लेकर फरार हो गया। राजेश निःसंतान थे। उनकी मौत के बाद पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना अनुमति आर्केस्ट्रा कराने का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, कुशहा पंचायत के वार्ड-7 निवासी चंद्र सरदार के पुत्र अमित कुमार ने अपनी किराना दुकान के पास खाली जगह पर कथित तौर पर बिना अनुमति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम कराया था। पुलिस कार्यक्रम से जुड़े इस पहलू की भी जांच कर रही है।

