लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। शहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने पचना रोड स्थित महादलित टोला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, हुई स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की जांच की और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी। जरूरत के मुताबिक मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। बीमारी से बचाव और इलाज की दी जानकारी शिविर में अलग-अलग बीमारियों से जुड़े मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी से बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को समय पर जांच कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना लक्ष्य कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। समय पर जांच से बीमारी की पहचान संभव मंत्री ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर ही हो सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्वास्थ्य शिविर के बाद कृषि मंत्री आर. लाल कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। कार्यक्रम में स्थानीय नेता, भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। शहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने पचना रोड स्थित महादलित टोला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, हुई स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की जांच की और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी। जरूरत के मुताबिक मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। बीमारी से बचाव और इलाज की दी जानकारी शिविर में अलग-अलग बीमारियों से जुड़े मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी से बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को समय पर जांच कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना लक्ष्य कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। समय पर जांच से बीमारी की पहचान संभव मंत्री ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर ही हो सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्वास्थ्य शिविर के बाद कृषि मंत्री आर. लाल कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। कार्यक्रम में स्थानीय नेता, भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

