बिजी लाइफस्टाइल के चलते पता नहीं चलता है कि घर से ऑफिस की भागदौड़ में कब दिन निकल जाता है, पता नहीं चलता। कई बार ऑफिस का तनाव, देर रात स्क्रीन के समाने काम करना और बढ़ता प्रदूषण हमारी स्किन को नुकसान पहुंचता है।
ऐसे में आपकी मुलायम त्वचा कहीं खो जाती है। अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं, लेकिन रोजाना रात को 8 से 10 स्टेप्स वाला लंबा ब्यूटी रूटीन फॉलो करना काफी मुश्किल हो जाता है। यदि आपके पास भी समय की कमी है और आप सही से स्किन केयर नहीं कर पा रही हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं बस आपको स्किन साइकिलिंग का तरीका चेंज करना होगा।
स्किन साइकिलिंग का 4-दिन वाला तरीका
कामकाजी महिलाएं सिर्फ 4 दिनों का यह स्पेशल नाइट-टाइम रूटीन फॉलो करें। इसके रिजल्ट आपको जबरदस्त देखने को मिलेंगे।
डे 1: एक्सफोलिएशन नाइट
– सबसे पहले आप अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश से धोएं।
– किसी अच्छे केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के अंदर जमी गंदगी और डेड स्किन को साफ करता है।
– अपनी स्किन टाइप के अनुसार या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।
डे 2: रेटिनॉल नाइट
– अब आप अपने चेहरे पर रेटिनॉल या विटामिन ए सीरम का इस्तेमाल करें।
– रेटिनॉल चेहरे की बारीक झुर्रियां, फाइन लाइन्स और मुहांसों को कम करने में मदद करता है।
– अपनी सेंसिटिव है, तो पहले चेहरे पर थोड़ा मॉइश्चराइजर लगाएं और उसके ऊपर रेटिनॉल का इस्तेमाल करें।
डे 3 और 4: रिकवरी नाइट्स
– ध्यान रहे कि इन दोनों रातों में किसी भी तरह के एक्सफोलिएटर या रेटिनॉल का इस्तेमाल करते हैं।
– सिर्फ माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं और इसके बाद हाइड्रेटिंग सीरम और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।
– ऐसा करने से स्किन को प्राकृतिक नमी मिलती है, जिससे त्वचा पर किसी भी तरह की जलन, सूजन या रैशेज का खतरा नहीं रहता है।
स्किन साइकिलिंग के मुख्य फायदे
– इन रुटीन में 2 दिन का रिकवरी गैप होता है, जिससे स्किन बैरियर को नुकसान नहीं पहुंचता है और जलन या रेडनेस का खतरा कम होता है।
– अगर आप ढेर सारे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय सिर्फ कुछ जरुरी प्रोडक्ट्स से भी आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा।

