चेहरे के हर छोटे दाने नहीं होते Acne, दबाने या फोड़ने से बढ़ सकती है सूजन

चेहरे के हर छोटे दाने नहीं होते Acne, दबाने या फोड़ने से बढ़ सकती है सूजन

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण चेहरे पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगें, तो सबसे पहले यही मन में ख्याल आता है कि शायद एक्ने या पिंपल्स हो गए हैं। फिर बाद लोग बिना कारण जाने ही एक्ने प्रोडक्ट, स्क्रब या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं।

हालांकि चेहरे पर दिखने वाले हर छोटे दाना एक्ने नहीं होता है। अक्सर त्वचा में तेल बनने, रोमछिद्र बंद होने या मृत त्वचा कोशिकाओं के जमा होने से छोटे दाने दिखाई दे सकते हैं। कई बार गर्मी, पसीना, नए कॉस्मेटिक, हेयर प्रोडक्ट या त्वचा में होने वाली जलन के कारण भी चेहरे पर बारीक दाने को देखने को मिलते हैं। कुछ मामलों में एक जैसे छोटे-छोटे दाने एक्ने से अलग त्वचा संबंधी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

एक्ने और सामान्य छोटे दानों में कैसे अंतर करें?

– एक्ने में अक्सर ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, लाल पिंपल्स या पस वाले दाने दिखाई दे सकते हैं। कुछ लोगों में ये दाने काफी दर्दनाक हो सकता है।

– दूसरी ओर त्वचा पर एक जैसे बहुत छोटे-छोटे दाने, खासकर खुजली या जलन के साथ दिखाई दें, तो इसका कारण हमेशा सामान्य एक्ने नहीं माना जा सकता है।

– अब त्वचा पर इन दानों को देखकर त्वचा की बीमारी का नाम तय करना सही नहीं है। दाने लगातार बने रहें या बढ़ते जाएं, तो त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेना काफी जरुरी है।

क्या बार-बार चेहरा छूने से दाने बढ़ सकते हैं?

क्या आप भी चेहरे पर लगातार इन दानों को टच करते रहते हैं, या नाखूनों से दावते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर लालिमा, सूजन और बाद में दाग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए छोटे दाने होने पर उन्हें फोड़ने या दबाने से बचना जरुरी है।

स्किन केयर रूटीन में किन बातों का रखें ध्यान?

– अगर आप चेहरे को बार-बार धोने के स्थान पर त्वचा के अनुसार हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें।

– पसीना आने के बाद चेहरा साफ रखें और मेकअप को लंबे समय तक त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।

– नए उत्पादों को एक साथ कई इस्तेमाल करने के बजाय धीरे-धीरे रुटीन में शामिल करें।

 – अगर समस्या दिनों-दिन बढ़ रही है, तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *