बाराबंकी में विवाहिता की मौत:ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी में विवाहिता की मौत:ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर भगौली गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव ससुराल में फांसी के फंदे पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गायत्री पत्नी आशीष के रूप में हुई है। गायत्री अपने पति आशीष के साथ शाहपुर भगौली गांव स्थित ससुराल में रहती थी। शनिवार को उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी परिजनों को हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बड्डूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गायत्री सहजराम की बेटी थी और उसका मायका भगौली तीर्थ बताया गया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे विवाहिता की मौत की जानकारी मायके पक्ष को हुई। इसके बाद वहां भी मातम छा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विवाहिता की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *