Shafali Verma 100 in Asian Games 2026: बांग्लादेश के खिलाफ वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल थे।
Shafali Verma T20I Hundred vs Bangladesh: वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया। अपनी पारी में शेफाली ने 9 छक्के लगाए, जिससे वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 100 छक्के लगाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं। शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और नाबाद पवेलियन लौटीं। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लदेश के सामने 196 रन की लक्ष्य रखा।
49 गेंदों में ठोक दिया शतक
शेफाली वर्मा इन 100 रनों की बदौलत वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने हांगकांग की नताशा मिल्स को पीछे छोड़ा, जो इस साल 800 रन बना चुकी हैं। शेफाली के नाम अब तक 815 रन दर्ज हो चुके हैं और वह साउथ अफ्रीका की लौरा वॉल्डवॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं, जिनके नाम 824 रन दर्ज हैं।
एक साल में सबसे ज्यादा छक्के
इस पारी में 9 छक्के लगाकर शेफाली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भी बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2024 में 32 छक्के लगाए थे। शेफाली इस साल अब तक 35 छक्के लगा चुकी हैं। इसके अलावा वह भारत के लिए वूमेंस टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाली सिर्फ तीसरी क्रिकेटर बनी हैं। इससे पहले स्मृति मंधाना ने 2 बार और हरमनप्रीत कौर ने एक बार ये कारनामा किया है।
बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में 9 छक्कों की मदद से शेफाली एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। हालांकि इससे पहले वेस्टइंडीज की डेवेंड्रा डॉटइन और हेली मैथ्यूज भी एक पारी में 9-9 छक्के लगाने का कारनामा कर चुकी हैं। शेफाली ने टीम इंडिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ा। वह वूमेंस क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाली छठी खिलाड़ी बन गई हैं। वेस्टइंडीज की डेवेंड्रा के नाम 38 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Sports – Patrika | CMS





