नीरज सिंह फिर बने भाजपा के सीतापुर जिला प्रभारी:प्रदेश उपाध्यक्ष को दोबारा मिली जिम्मेदारी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

नीरज सिंह फिर बने भाजपा के सीतापुर जिला प्रभारी:प्रदेश उपाध्यक्ष को दोबारा मिली जिम्मेदारी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रभारी नीरज सिंह को एक बार फिर सीतापुर जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। शनिवार रात उनके नाम की घोषणा के बाद जिले के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। नीरज सिंह इससे पहले भी सीतापुर जिले के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उन्हें जिले के संगठनात्मक ढांचे और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनके पूर्व अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों की सक्रियता और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नीरज सिंह की दोबारा नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *