अर्धकुंभ को लेकर तैयारियों में जुटा रेलवे:मुरादाबाद DRM ने की हाईलेवल मीटिंग; हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

अर्धकुंभ को लेकर तैयारियों में जुटा रेलवे:मुरादाबाद DRM ने की हाईलेवल मीटिंग; हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

रेलवे ने अर्धकुंभ-2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए DRM ने मीटिंग की और निरीक्षण भी किया।
आगामी अर्धकुंभ-2027 के मद्देनजर रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनीता श्रीवास्तव ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, स्थायी होल्डिंग एरिया और पावर केबिन सहित तमाम महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अर्धकुंभ के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ के सुगम आवागमन के लिए सभी पुख्ता इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। आपदा प्रबंधन और राहत उपकरणों को परखा सुरक्षा और संरक्षा की समीक्षा करते हुए डीआरएम ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की। उन्होंने मुख्य रूप से हाइड्रोलिक रेस्क्यू डिवाइस (HRD), हाइड्रोलिक री-रेलिंग इक्विपमेंट (HRE) और लिफ्टिंग/रेस्क्यू उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (ARMV) की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता और राहत कार्य सुनिश्चित होना चाहिए। समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे करने के निर्देश DRM विनीता श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अर्धकुंभ-2027 के दौरान संभावित यात्री दबाव को देखते हुए टिकटिंग व्यवस्था, होल्डिंग एरिया और सुरक्षा संसाधनों को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रेल यात्रा का अनुभव कराने के लिए इन तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए ताकि अंतिम समय में कोई असुविधा न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *