भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय को जान से मारने की धमकी:डॉन बताकर फोन पर मांगी रंगदारी, सारनाथ पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया नंबर

भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय को जान से मारने की धमकी:डॉन बताकर फोन पर मांगी रंगदारी, सारनाथ पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया नंबर

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता रितेश पांडेय से शनिवार को फोन करके अपराधियों ने रंगदारी मांगी है। कॉलर ने खुद को डॉन बताकर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत रितेश ने सारनाथ पुलिस को दी, इसके बाद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। रितेश पिछले कुछ दिनों से सारनाथ इलाके में नया मकान बनवाकर रह रहे हैं। पुलिस ने रितेश से पूछताछ के बाद कॉल रिकॉर्डिंग सुनी और मामले की जांच शुरू करके नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। वहीं एसीपी सारनाथ ने अभी किसी कार्रवाई के बारे में बताने से इनकार किया है। वहीं देर रात तक एफआईआर दर्ज किया गया। 18 सितंबर को आया था कॉल
भोजपुरी अभिनेता रितेश पाण्डेय ने बताया कि वतमान में तिलमापुर थाना सारनाथ में रहते हैं। 18 सितंबर 2026 की शाम एक कॉल आया, मोबाइल नंबर 9838040549 के कॉलर ने खुद का नाम बुलबुल यादव बताया। आरोपी बुलबुल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ने गाली गलौज करते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी का विरोध करने और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर दस लाख रुपये नही दोगे तो तुम्हें जान से मार कर फेंक देंगे। बुलबुल यादव के साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी मुझे पीछे से गाली गलौज करते हुए धमका रहा था। इसके बाद पूरा परिवार भयग्रस्त है ओर कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुलबुल यादव को नामजद करते हुए अन्य एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *