Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के थट्टांचावडी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन 11 उम्मीदवारों में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय दोनों शामिल हैं।

पूर्व विधायक अशोक आनंद सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार हैं। यह पार्टी पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अगुवाई करती है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक समेत अन्य घटक दल हैं। द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने सेधु सेल्वम को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ई विनायगम को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का समर्थन प्राप्त है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एम ए सलीम को अपना प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव के लिए मतदान छह अक्टूबर होगा। यह सीट एआईएनआरसी के संस्थापक और मुख्यमंत्री एन रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

रंगासामी नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में थट्टांचावडी के साथ-साथ मंगलम निर्वाचन क्षेत्र से भी चुने गए थे। मुख्यमंत्री ने मंगलम सीट बरकरार रखी और थट्टांचावडी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। थट्टांचावडी रंगासामी का मजबूत गढ़ रहा है, जहां वे 1991 से लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *