CJP in Udaipur : ‘बुरे हाल में सरकारी स्कूल’, आशुतोष रांका का बड़ा बयान, बोले- सीजेपी का किसी सत्ता को समर्थन नहीं

CJP in Udaipur : ‘बुरे हाल में सरकारी स्कूल’, आशुतोष रांका का बड़ा बयान, बोले- सीजेपी का किसी सत्ता को समर्थन नहीं

Udaipur : खेरवाड़ा. नयागांव. (उदयपुर). सीजेपी (कोकरोच जनता पार्टी) की एंट्री ने राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट बढ़ा दी है। सीजेपी के सह संस्थापक आशुतोष रांका समेत पार्टी के नेता ऋषभदेव में सभा करते हुए खेरवाड़ा विधानसभा के स्कूलों में पहुंचे। नयागांव पंचायत समिति के देमत ग्राम पंचायत में स्थित दो से तीन सरकारी स्कूलों का जायजा लिया। सीजेपी के विशाल ने बताया कि स्कूल के हालात बहुत खराब मिले। शौचालय और पानी की भी व्यवस्था तक नहीं है, स्कूल भवन भी जर्जर हैं। इसको लेकर सीबीईओ को फोन पर बात की और व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत दी।

बताया कि ट्राइबल क्षेत्र में करीब 7 दिनों तक पड़ाव रहेगा। जहां आदिवासी क्षेत्रों में ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत स्कूलों की स्थितियों को सरकार तक सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सीजेपी से दीपक बालियान, राम धाकड़, अयाज, मुकेश, रेखा शर्मा, हेमंत पहुंचे थे। बीटीपी से विधायक प्रत्याशी प्रवीण परमार भी साथ थे।

CJP in Udaipur
CJP in Udaipur : देमत पंचायत में स्कूलों के हालत जाने पहुंचे सीजेपी और बीटीपी के पदाधिकारी। फोटो पत्रिका

कॉपरेटिव से ठगी के शिकार लोगों से मुलाकात

सीजेपी के पदाधिकारी ऋषभदेव में हुई सभा में विभिन्न कॉपरेटिव से ठगी के शिकार लोगों से मिले। आशुतोष रांका ने कहा सीजेपी किसी सत्ता को समर्थन नहीं करती है, पीड़ितों के साथ है। पार्टी के सह संस्थापक आशुतोष रांका ने कहा कि देशभर की जनता कैसे कॉपरेटिव घोटालों से जूझ रही है। जंतर-मंतर की लड़ाई शुरू होने से पहले हमने भी कई छोटे आंदोलन किए। शुरुआत में हम सिर्फ 6 से 7 लोग थे। सरकारों का काम जनता के मुद्दे समझना और काम करना है। लेकिन सरकार लोगों का शोषण करती है।

CJP in Udaipur
CJP in Udaipur : देमत पंचायत में स्कूलों के हालत जाने पहुंचे सीजेपी और बीटीपी के पदाधिकारी। फोटो पत्रिका

महिलाओं का नेतृत्व बढ़े

देश में ज्यादातर आंदोलन में पुरुष दिखते हैं, लेकिन जंतर-मंतर में महिलाएं भी नेतृत्व करते हुए देखी गई। हमारी वर्किंग कमेटी में भी 12 में 5 महिला सदस्य है। महिलाएं आंदोलन को ब्रॉड लेवल पर ले जाने में सक्षम होती है। इसलिए महिलाओं को आगे लाए।

स्कूलों की स्थिति का डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा

जयपुर में गुरुवार को आशुतोष रांका ने प्रेस कांफ्रेस में बताया था कि ‘स्कूल ठीक करो कैंपेन’ के दूसरे फेज में ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो कैंपेन’ शुरू किया जा रहा है। शुक्रवार से उदयपुर संभाग के आदिवासी इलाकों में टीम पहुंचेगी। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, सिरोही और बारां-अंता समेत आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में स्कूलों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की स्थिति का डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा। इसके बाद अभियान को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक ले जाने की योजना है।

रांका के मुताबिक, CJP ने करीब एक महीने पहले ‘स्कूल ठीक करो कैंपेन’ शुरू किया था। उनके अनुसार अब तक देशभर में 15 हजार से ज्यादा स्कूलों का ऑडिट किया जा चुका है, जबकि राजस्थान में 500 से ज्यादा स्कूलों की ऑडिटिंग हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *