औरंगाबाद में 5 अक्टूबर को पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा:500 बाइक के साथ वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा; संडा में स्वागत, बारुण तक निकलेगी रैली

औरंगाबाद में 5 अक्टूबर को पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा:500 बाइक के साथ वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा; संडा में स्वागत, बारुण तक निकलेगी रैली

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई सेवा संकल्प यात्रा 5 अक्टूबर को औरंगाबाद पहुंचेगी। करीब 500 बाइक के साथ निकली यह यात्रा झारखंड के पलामू जिले से होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। कुटुंबा प्रखंड के संडा के पास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद संडा से औरंगाबाद होते हुए बारुण तक बाइक रैली निकाली जाएगी। यात्रा के स्वागत को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिहार सरकार की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संडा में यात्रा का स्वागत करेंगी। जिले की सीमा पर तोरण द्वार बनाने और अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों की भागीदारी को लेकर भी जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। बारुण में महिला संवाद कार्यक्रम संडा में स्वागत के बाद यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए औरंगाबाद पहुंचेगी। यहां से बाइक रैली बारुण की ओर जाएगी। बारुण में महिला संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें महिलाओं से संवाद और सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद यात्रा रोहतास जिले में प्रवेश करेगी। शनिवार को औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय में यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता हुई। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जिले की सीमा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वडनगर से वाराणसी तक यह यात्रा सेवा और संकल्प का संदेश लेकर निकली है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से देश की सेवा में जुटे हैं। उनके अनुसार, उनकी नीतियों और सोच से देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसी भावना के साथ जन्मभूमि से कर्मभूमि तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार से भी कुछ लोग वाराणसी से वडनगर तक गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं। मंत्री ने संडा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया यात्रा को लेकर मंत्री श्रेयसी सिंह शनिवार को संडा पहुंचीं। उन्होंने प्रस्तावित स्वागत स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संडा से बारुण तक बाइक रैली के मार्ग, स्वागत स्थलों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। संडा जाने के क्रम में मंत्री ने अंबा स्थित ऐतिहासिक मां सतबहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। निरीक्षण के दौरान औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, उज्ज्वल कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कंचन गुप्ता, छोटू सिंह, अभय पासवान और रामेश्वर बैठा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के अनुसार, संडा से बारुण तक रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। कजाकिस्तान में स्वर्ण जीतने वाली नित्या सम्मानित
इसी दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कजाकिस्तान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली बारुण प्रखंड के पिपरा गांव की नित्या पांडे को सम्मानित किया। मंत्री ने नित्या के प्रदर्शन की सराहना की और उसे पटना आने के लिए आमंत्रित किया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में खेलों के लिए आधारभूत संरचना विकसित होने से खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाओं और अवसरों से राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने क्रिकेट में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के साथ हॉकी, एथलेटिक्स, चेस और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण, जनसंवाद और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यात्रा कई राज्यों के जिलों और गांवों से होकर गुजरेगी। औरंगाबाद में 5 अक्टूबर का कार्यक्रम इसी अभियान का हिस्सा है। औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई सेवा संकल्प यात्रा 5 अक्टूबर को औरंगाबाद पहुंचेगी। करीब 500 बाइक के साथ निकली यह यात्रा झारखंड के पलामू जिले से होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। कुटुंबा प्रखंड के संडा के पास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद संडा से औरंगाबाद होते हुए बारुण तक बाइक रैली निकाली जाएगी। यात्रा के स्वागत को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिहार सरकार की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संडा में यात्रा का स्वागत करेंगी। जिले की सीमा पर तोरण द्वार बनाने और अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों की भागीदारी को लेकर भी जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। बारुण में महिला संवाद कार्यक्रम संडा में स्वागत के बाद यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए औरंगाबाद पहुंचेगी। यहां से बाइक रैली बारुण की ओर जाएगी। बारुण में महिला संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें महिलाओं से संवाद और सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद यात्रा रोहतास जिले में प्रवेश करेगी। शनिवार को औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय में यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता हुई। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जिले की सीमा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वडनगर से वाराणसी तक यह यात्रा सेवा और संकल्प का संदेश लेकर निकली है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से देश की सेवा में जुटे हैं। उनके अनुसार, उनकी नीतियों और सोच से देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसी भावना के साथ जन्मभूमि से कर्मभूमि तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार से भी कुछ लोग वाराणसी से वडनगर तक गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं। मंत्री ने संडा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया यात्रा को लेकर मंत्री श्रेयसी सिंह शनिवार को संडा पहुंचीं। उन्होंने प्रस्तावित स्वागत स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संडा से बारुण तक बाइक रैली के मार्ग, स्वागत स्थलों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। संडा जाने के क्रम में मंत्री ने अंबा स्थित ऐतिहासिक मां सतबहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। निरीक्षण के दौरान औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, उज्ज्वल कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कंचन गुप्ता, छोटू सिंह, अभय पासवान और रामेश्वर बैठा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के अनुसार, संडा से बारुण तक रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। कजाकिस्तान में स्वर्ण जीतने वाली नित्या सम्मानित
इसी दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कजाकिस्तान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली बारुण प्रखंड के पिपरा गांव की नित्या पांडे को सम्मानित किया। मंत्री ने नित्या के प्रदर्शन की सराहना की और उसे पटना आने के लिए आमंत्रित किया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में खेलों के लिए आधारभूत संरचना विकसित होने से खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाओं और अवसरों से राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने क्रिकेट में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के साथ हॉकी, एथलेटिक्स, चेस और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण, जनसंवाद और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यात्रा कई राज्यों के जिलों और गांवों से होकर गुजरेगी। औरंगाबाद में 5 अक्टूबर का कार्यक्रम इसी अभियान का हिस्सा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *