रायबरेली में 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह:278 ने लिए फेरे, 5 का निकाह; मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दिया आशीर्वाद

रायबरेली में 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह:278 ने लिए फेरे, 5 का निकाह; मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दिया आशीर्वाद

रायबरेली के ऊंचाहार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 283 जोड़ों का विवाह कराया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में हुआ। इसमें 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए, जबकि 5 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने दीप जलाकर किया। इन जोड़ों में डलमऊ से 66, नगर पंचायत डलमऊ से 1, दीनशाहगौरा से 51, रोहनियां से 38, जगतपुर से 53, ऊँचाहार से 72 और नगर पंचायत ऊँचाहार से 2 जोड़े शामिल थे। मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शादी में मदद देना है। इस योजना के तहत हर जोड़े को सरकार की तरफ से कुल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक करा रही है। यह योजना ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना का एक उदाहरण है। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि सभी नवविवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से तय विवाह अनुदान और जरूरी सामान दिया गया है। इस मौके पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह, अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *