बरेली में पेंशनर्स मासिक बैठक संपन्न:ईपीएस पेंशनर्स मिनिमम बढ़ोतरी मांग, 9 वर्षों से लंबित रखना अन्यायपूर्ण

बरेली में पेंशनर्स मासिक बैठक संपन्न:ईपीएस पेंशनर्स मिनिमम बढ़ोतरी मांग, 9 वर्षों से लंबित रखना अन्यायपूर्ण

बरेली में 19 सितम्बर को राष्ट्रीय संघर्ष समिति, बरेली मंडल के ई पी एस 95 पेंशनर्स की नियमित मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष श्री ए के अरोरा की अध्यक्षता में पुराने बस स्टैंड बरेली पर संपन्न हुई। सभा को अशोक कुमार मिश्रा, जे पी मेहरोत्रा, महेश कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र प्रकाश सक्सेना, वेद पाल सिंह, सुनील कंचन, राम प्रकाश शर्मा, अनूप कुमार अग्रवाल, कैलाश नाथ, चिरंजीव गौड़ एवं दीनानाथ गंगवार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा का संचालन महेश कुमार अग्रवाल ने किया। सभी ने ई पी एस 95 पेंशनर्स की मिनिमम पेंशन वृद्धि आदि चार सूत्रीय मांगों को विगत नौ वर्षों से अनुचित रूप से लंबित रखने को अन्यायपूर्ण बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *