सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के शिवहरे मोहल्ले में शनिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह मोहल्ले में एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। खबर मिलते ही पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले चंदन का अपनी पत्नी पूजा कुमारी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पूजा अपने ससुराल बिरौली चली गई थी। पूजा ने बताया कि वह बिरौली से पुपरी आती थी और एक निजी जांच घर में काम करती थी। पति नशे का आदि था – पत्नी शनिवार को पूजा को सूचना मिली कि उसके पति का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंची। पूजा के अनुसार, उसका पति नशे का आदी था और अक्सर उसके साथ विवाद और मारपीट करता था। हालांकि, युवक ने यह कदम किन वजहों से उठाया, इसकी साफ जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौत के कारणों की जांच की जाएगी – पुपरी थाना प्रभारी घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की। मामले की गंभीरता देखकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाना शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुपरी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के शिवहरे मोहल्ले में शनिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह मोहल्ले में एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। खबर मिलते ही पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले चंदन का अपनी पत्नी पूजा कुमारी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पूजा अपने ससुराल बिरौली चली गई थी। पूजा ने बताया कि वह बिरौली से पुपरी आती थी और एक निजी जांच घर में काम करती थी। पति नशे का आदि था – पत्नी शनिवार को पूजा को सूचना मिली कि उसके पति का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंची। पूजा के अनुसार, उसका पति नशे का आदी था और अक्सर उसके साथ विवाद और मारपीट करता था। हालांकि, युवक ने यह कदम किन वजहों से उठाया, इसकी साफ जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौत के कारणों की जांच की जाएगी – पुपरी थाना प्रभारी घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की। मामले की गंभीरता देखकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाना शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुपरी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

