आजमगढ़ में गैंगस्टर सत्यम यादव गिरफ्तार:चोरी और नकबजनी के मामलों में था आरोपी, तलाश में जुटी थी पुलिस

आजमगढ़ में गैंगस्टर सत्यम यादव गिरफ्तार:चोरी और नकबजनी के मामलों में था आरोपी, तलाश में जुटी थी पुलिस

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सत्यम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी, नकबजनी और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कंधरापुर थाने में चोरी, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यम यादव और उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। टंडवा तिराहे से हुई गिरफ्तारी
19 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टंडवा तिरमुहानी के पास घेराबंदी कर सत्यम यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यम यादव पुत्र त्रिभुवन यादव, निवासी ग्राम टंडवा, थाना कंधरापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कंधरापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है की गैंग के गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *