किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के दो रिक्त थानों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना की गई है। यह पदस्थापन बेहतर कार्यकुशलता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पद लंबे समय से चल रहा था रिक्त जारी आदेश के मुताबिक, पु.अ.नि. सुनीता कुमारी-02 (बैच-2018), जो वर्तमान में ठाकुरगंज थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थीं, उन्हें गर्वनडंगा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। गर्वनडंगा थाना में थानाध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। वही सुनीता कुमारी एक तेज-तर्रार महिला पुलिस पदाधिकारी के रूप में जानी जाती हैं और अनुसंधान कार्य में उनका अनुभव रहा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई इसी प्रकार पु.अ.नि. रवि शंकर कुमार (बैच-2019), जो किशनगंज थाना के अनुसंधान इकाई में कार्यरत थे, उन्हें गलगलिया थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गलगलिया सीमावर्ती थाना है, जहां अपराध नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है। इस पद के रिक्त होने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती वाली जगह पर योगदान दें और अपना काम संभालें। किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के दो रिक्त थानों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना की गई है। यह पदस्थापन बेहतर कार्यकुशलता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पद लंबे समय से चल रहा था रिक्त जारी आदेश के मुताबिक, पु.अ.नि. सुनीता कुमारी-02 (बैच-2018), जो वर्तमान में ठाकुरगंज थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थीं, उन्हें गर्वनडंगा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। गर्वनडंगा थाना में थानाध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। वही सुनीता कुमारी एक तेज-तर्रार महिला पुलिस पदाधिकारी के रूप में जानी जाती हैं और अनुसंधान कार्य में उनका अनुभव रहा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई इसी प्रकार पु.अ.नि. रवि शंकर कुमार (बैच-2019), जो किशनगंज थाना के अनुसंधान इकाई में कार्यरत थे, उन्हें गलगलिया थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गलगलिया सीमावर्ती थाना है, जहां अपराध नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है। इस पद के रिक्त होने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती वाली जगह पर योगदान दें और अपना काम संभालें।

