पश्चिम चंपारण जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर-1 में शुक्रवार रात एक 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान लालजी मांझी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि लालजी मांझी ने शराब पी थी। इसके बाद घर लौटने पर उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद दरवाजे के पास जमीन पर गिरने से उनकी जान चली गई। मृतक की पत्नी हीरामती देवी ने बताया कि शुक्रवार को लालजी मांझी मलाही बलुआ पंचायत के सिरसिया गांव गए थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने वहीं शराब पी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रात में खाना खाने के समय वह घर लौटे। खाना खाने के बाद वह घर के दरवाजे के पास चले गए। कुछ देर बाद जब परिजन उन्हें देखने बाहर निकले, तो वह जमीन पर गिरे हुए मिले। परिजनों ने लालजी को उठाने और आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी सांसें रुक चुकी थीं। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शराब पीने के बाद ही मौत होने की बात घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि, परिजन शराब पीने के बाद ही मौत होने की बात कह रहे हैं। मौत के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस से जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। पश्चिम चंपारण जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर-1 में शुक्रवार रात एक 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान लालजी मांझी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि लालजी मांझी ने शराब पी थी। इसके बाद घर लौटने पर उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद दरवाजे के पास जमीन पर गिरने से उनकी जान चली गई। मृतक की पत्नी हीरामती देवी ने बताया कि शुक्रवार को लालजी मांझी मलाही बलुआ पंचायत के सिरसिया गांव गए थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने वहीं शराब पी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रात में खाना खाने के समय वह घर लौटे। खाना खाने के बाद वह घर के दरवाजे के पास चले गए। कुछ देर बाद जब परिजन उन्हें देखने बाहर निकले, तो वह जमीन पर गिरे हुए मिले। परिजनों ने लालजी को उठाने और आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी सांसें रुक चुकी थीं। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शराब पीने के बाद ही मौत होने की बात घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि, परिजन शराब पीने के बाद ही मौत होने की बात कह रहे हैं। मौत के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस से जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।

