World Cup 2027 से पहले और कितने मैच विनर्स को टीम से बाहर करेंगे गौतम गंभीर? अब तक 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ

World Cup 2027 से पहले और कितने मैच विनर्स को टीम से बाहर करेंगे गौतम गंभीर? अब तक 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ

Team India World Cup 2026 Preparation: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम की तैयारी शुरू हो चुकी है। 2023 में खिताब से चूकने वाली टीम इंडिया इस बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर चैंपियन बनना चाहेगी। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इसकी प्लानिंग शुरू कर दी है और कई खिलाड़ियों को उन्होंने साइडलाइन भी कर दिया है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को सेलेक्टर्स ने पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। इसके अलावा वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने वाले 4 अन्य खिलाड़ियों के भी करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

शमी के बाद पंड्या भी नजरअंदाज

इस लिस्ट में शमी के बाद पहला नाम हार्दिक पंड्या का है, जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं। पंड्या ने आखिरी वनडे मुकाबला शमी के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। पंड्या के साइडलाइन की वजह भी चोट रही है। हाल ही में गौतम गंभीर ने उनको लेकर अपना रुख साफ किया और बताया कि अभी वह 10 ओवर नहीं फेंक सकते हैं। पंड्या की जगह नितीश कुमार रेड्डी को लगातार मौके मिल रहे हैं। शमी मामले में भी इसी तरह की बयानबाजी हुई और बाद में सेलेक्टर्स ने साफ कर दिया कि वो उनसे आगे निकल चुके हैं।

सबसे तेज दोहरा शतक मारने वाला प्लेयर भी बाहर

टीम इंडिया ने आखिरी वनडे फॉर्मेट का आईसीसी इवेंट साल 2025 में खेला था, जहां उसने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उस टीम में ऋषभ पंत भी थे, लेकिन अब उनकी भी वनडे टीम में वापसी मुश्किल हो गई है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ और ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के विकेटकीपर रहे ईशान किशन भी इस टीम में जगह नहीं बना पाए। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं और उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है। मैनेजमेंट ने ईशान-पंत से आगे बढ़कर ध्रुव जुरेल को चुना।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जो वनडे टीम चुनी गई है, उसमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें आजमाया जा रहा है, लेकिन जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला, उनकी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी पर असर जरूर पड़ेगा। चोट की वजह से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती भी टीम का हिस्सा नहीं बने हैं, जिनका वर्ल्ड कप 2027 का खेलना लगभग तय है। 2023 वर्ल्ड कप में शार्दुल ठाकुर भी चुने गए थे, लेकिन अब उनका इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म माना जा रहा है।

शमी जैसा बॉलर ढूंढना मुश्किल

मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। शमी ने 2023 वर्ल्डकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में घातक गेंदबाजी की थी तो वहीं पंड्या आईसीसी इवेंट में कितने खतरनाक हो जाते हैं, इसका इतिहास गवाह है। ईशान और पंत ने भी कई मुकाबलों जिताए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या इन खिलाड़ियों के जो रिप्लेसमेंट चुने गए हैं, वो इनसे बेहतर हैं? क्या शमी जैसा गेंदबाज भारत के पास है या पंड्या जैसा ऑलराउंडर, जो हारे हुए मैच को भारत की झोली में डालने के लिए आखिरी तक लड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *