नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा जीती तो दोहराया जाएगा पांच दशक पुराना इतिहास

नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा जीती तो दोहराया जाएगा पांच दशक पुराना इतिहास

Nandigram By-election 2026: नंदीग्राम के मुक़ाबले से ममता बनर्जी इस बार बाहर हो गई हैं। कांग्रेस पहले ही अपना आधार खो चुकी है। ऐसे में नंदीग्राम उपचुनाव का नतीजा या तो पुराना इतिहास दोहराएगा या नया लिखेगा। 

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में होने जा रहा विधान सभा उपचुनाव देश भर में चर्चित हो गया है। अगर उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई तो यह यहां से लगातार चौथी चुनावी जीत होगी। इस सीट पर ऐसा अब तक एक ही पार्टी कर पाई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)। 1967 से 1972 के बीच हुए चार चुनावों में लगातार उसके उम्मीदवार यहां से जीते थे।

नंदीग्राम ऐसा क्षेत्र है, जहां 60 में से 27 साल भाकपा का कब्जा रहा और इसी क्षेत्र ने ममता बनर्जी को सत्ता तक पहुंचाने का दरवाजा खोला था और उन्हें सत्ता से बाहर करने का रास्ता भी यहीं से खुला। इस उपचुनाव में हालत यह है कि इस सीट पर ममता बनर्जी का कोई उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने जिस संचिता प्रधान को उम्मीदवार बनाया था, वह बीच चुनाव मैदान छोड़ गईं। अब ममता कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं।

नंदीग्राम में कांग्रेस अपनी संभावनाएं सालों पहले खत्म कर चुकी है। जैसे पूरे बंगाल में कर चुकी है। नंदीग्राम में 1967 से कांग्रेस का उम्मीदवार केवल एक बार (1996) जीता है। उस जीत को भी 30 साल बीत चुके हैं। 2016 से वहां से भाजपा जीतती आ रही है। इस उपचुनाव में भी उसी का पलड़ा भारी दिख रहा है।

नंदीग्राम की जनता जिसे भी जिताती है उसे दिल खोल कर वोट देती है। विजेता उम्मीदवार को 1977 में सबसे कम वोट मिले थे। फिर भी वह आंकड़ा 46.60 प्रतिशत था। 2011 में तृणमूल कांग्रेस की फिरोजा बीबी 60 फीसदी से ज्यादा वोट पाकर जीती थीं। 2016 में शुवेन्दु अधिकारी ने 67.20 फीसदी वोट हासिल कर उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

चुनाव वर्ष (Election Year) विजेता (Winner) पार्टी (Party) विजेता का वोट शेयर (%) (Vote Share in %)
1967 भूपाल चंद्र पांडा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1969 भूपाल चंद्र पांडा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1971 भूपाल चंद्र पांडा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1972 भूपाल चंद्र पांडा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1977 प्रबीर चंद्र जना जनता पार्टी (Janata Party) 46.60%
1982 भूपाल चंद्र पांडा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 54.30%
1987 शक्ति बल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 52.60%
1991 शक्ति बल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 47.90%
1996 देबी शंकर पांडा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 49.20%
2001 शेख मोहम्मद इलियास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 51.50%
2006 शेख मोहम्मद इलियास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 48.70%
2009 (उपचुनाव) फिरोजा बीबी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 58.28%
2011 फिरोजा बीबी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 61.21%
2016 शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 67.20%
2021 शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 48.49%
2026 शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 50.37%

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *