गोपालगंज में काले बादल छाए, अधिकतम तापमान 32°C:40 से 85% तक बारिश का अनुमान, तापमान में बदलाव से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा

गोपालगंज में काले बादल छाए, अधिकतम तापमान 32°C:40 से 85% तक बारिश का अनुमान, तापमान में बदलाव से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा

गोपालगंज में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सूरज बादलों के पीछे छिपा नजर आ रहा है, जिससे बारिश की संभावना साफ दिख रही है। आज अधिकतम तापमान लगभग 31°C से 32°C रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान लगभग 25°C से 26°C दर्ज किया जा सकता है। जिले में आज 40% से 85% तक हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। 5 मिमी से 15 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बौछारों के साथ यह संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। गोपालगंज सदर, थावे और मांझा जैसे क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ-साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। उत्तरी और पश्चिमी ब्लॉक जैसे कुचायकोट, कटेया, पंचदेवरी और भोरे में, जो उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हैं, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना पूर्वी और गंडक नदी के किनारे वाले ब्लॉक बरौली, बैकुंठपुर और सिधवलिया में ज्यादा नमी के कारण बादल घने रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी ब्लॉक उचकागांव, हथुआ और फुलवरिया में दिनभर बादल आते-जाते रहेंगे। दोपहर के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान में बदलाव से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा मौसम में अचानक आए इस बदलाव, नमी और हल्की ठंडक को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। सदर अस्पताल के डॉक्टर सनाउल मुस्तफा ने बताया कि तापमान में बदलाव से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और गले में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि लोग खाने में ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन लें और साफ पानी पिएं। बारिश के कारण पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया फैल सकता है। इसलिए, आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे या खुले खेतों में जाने से बचें। सुरक्षित जगहों पर ही रहें। गोपालगंज में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सूरज बादलों के पीछे छिपा नजर आ रहा है, जिससे बारिश की संभावना साफ दिख रही है। आज अधिकतम तापमान लगभग 31°C से 32°C रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान लगभग 25°C से 26°C दर्ज किया जा सकता है। जिले में आज 40% से 85% तक हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। 5 मिमी से 15 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बौछारों के साथ यह संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। गोपालगंज सदर, थावे और मांझा जैसे क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ-साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। उत्तरी और पश्चिमी ब्लॉक जैसे कुचायकोट, कटेया, पंचदेवरी और भोरे में, जो उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हैं, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना पूर्वी और गंडक नदी के किनारे वाले ब्लॉक बरौली, बैकुंठपुर और सिधवलिया में ज्यादा नमी के कारण बादल घने रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी ब्लॉक उचकागांव, हथुआ और फुलवरिया में दिनभर बादल आते-जाते रहेंगे। दोपहर के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान में बदलाव से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा मौसम में अचानक आए इस बदलाव, नमी और हल्की ठंडक को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। सदर अस्पताल के डॉक्टर सनाउल मुस्तफा ने बताया कि तापमान में बदलाव से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और गले में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि लोग खाने में ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन लें और साफ पानी पिएं। बारिश के कारण पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया फैल सकता है। इसलिए, आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे या खुले खेतों में जाने से बचें। सुरक्षित जगहों पर ही रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *