जुलाना में CSC सेंटर से एक लाख कैश चोरी:दुकान मालिक के मकान की कुंडी लगाई, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

जुलाना में CSC सेंटर से एक लाख कैश चोरी:दुकान मालिक के मकान की कुंडी लगाई, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

जींद जिले में जुलाना के गतौली गांव में एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से 1 लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामकली निवासी प्रवीन ने बताया कि वह गतौली गांव में CSC चलाता है। वह ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं भी देता है। प्रवीन ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे के बाद किसी अज्ञात चोर ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर ने दुकान के अंदर रखे गल्ले का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे 1 लाख रुपए चोरी कर लिए। चोरी के समय इलाके में तेज आंधी चल रही थी। इस वजह से दुकान मालिक को चोरी की आवाज या किसी संदिग्ध गतिविधि का पता नहीं चला। घर के बाहर की कुंडी लगा गया चोर सुबह जब प्रवीन उठा और घर से बाहर निकलने की कोशिश की, तो देखा कि उसके घर के बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। गांववालों की मदद से उसने घर की कुंडी खुलवाई। बाहर आकर उसने आसपास की स्थिति देखी। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी दुकान का शटर खुला हुआ था। इसके तुरंत बाद दुकान मालिक ने प्रवीन को फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीन तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकान पर जाकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 1 लाख रुपए गायब थे। चोरी की घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी मिली है, जिसमें संदिग्ध चोर का चेहरा थोड़ा-बहुत दिख रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *