महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर आगरा की एक प्रिंटिंग प्रेस से जूते के सोल में छिपाकर बाहर निकाले गए थे। ठाणे पुलिस की करीब 3,500 पन्नों की चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है। चार्जशीट के मुताबिक, पेपर बाहर निकालने के बदले आरोपियों को सिर्फ ₹8 हजार दिए गए थे। ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इसमें मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। गुप्ता का नाम इससे पहले ओडिशा के एक पेपर लीक मामले में भी सामने आ चुका है। 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अशोक साव और प्रकाश मिसाल फरार हैं। 28 जून को होने वाली TET परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक का मामला सामने आया था। खबर अपडेट हो रही है…
महाराष्ट्र TET पेपर लीक-जूते के सोल में छिपाकर पेपर निकाले:आरोपियों ने ₹8 हजार लिए थे; 28 जून की परीक्षा सरकार ने रद्द की थी

