सीतापुर में पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा:हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; ड्राइवर मौके से फरार

सीतापुर में पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा:हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; ड्राइवर मौके से फरार

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय अमित की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है। माधवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती मोहल्ला निवासी अमित पुत्र रामकृष्ण शुक्रवार शाम अपने साथी के साथ बाइक से रामकोट से घर लौट रहे थे। दोनों माधवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, परिवार में कोहराम पुलिस ने अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई है। रामकोट थाना पुलिस पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *